पीपल के पास दीपक जलाने से दूर होता है दुर्भाग्य और परेशानिया


हिन्दू धर्म पीपल के पेड़ को भगवान के समान दर्जा दिया गया है।  पीपल  के पेड़ को जल अर्पित करने और दीपक प्रज्वलित करने से कई  परेशानिया खत्म होती, भाग्य की बाधा दूर होती है।  और किस्मत  के दरवाजे  खुलते है।   
ज्योतिष शास्त्रों  के अनुसार एक पीपल का पौधा लगाना और  उस व्यक्ति के कुंडली के सारे ग्रह दूर हो जाते है। और घर में बरकत और समृद्धि बढ़ती रहती है। 
पीपल  की पूजा करने  लिए  सूर्योदय के पहले उठें और स्नान आदि कर्मों के बाद सफेद कपड़े पहनकर किसी ऐसे स्थान पर जाएं जहां पीपल हो। पीपल को गाय का दूध, तिल और चंदन मिला हुआ जल चढ़ाएं।जल चढ़ाने के बाद जनेऊ, फूल और धूप-बत्ती  दीपक जलाएं और प्रसाद चढ़ाएं।
इसके बाद नीचे दिए गए मंत्रो का १०८ बार जाप करे
मंत्र 
मंत्र- मूलतो ब्रह्मरूपाय मध्यतो विष्णुरूपिणे। अग्रत: शिवरूपाय वृक्षराजाय ते नम:।।
आयु: प्रजां धनं धान्यं सौभाग्यं सर्वसम्पदम्। देहि देव महावृक्ष त्वामहं शरणं गत:।।
मंत्र जप के बाद आरती करें। प्रसाद ग्रहण करें। इस प्रकार पीपल की पूजा करने पर घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।


शास्त्रों  के अनुसार अगर कोई व्यक्ति पीपल के पेड़  के नीचे शिवलिंग स्थापित करे और नित्य उसकी पूजा करे तो  उसका बुरा समय खत्म हो जाता है।  और उसे हर कार्य  में सफलता  की प्राप्ति होती है।
पीपल के पास दीपक जलाने से दूर होता है दुर्भाग्य और परेशानिया पीपल के पास दीपक जलाने से दूर होता है दुर्भाग्य और परेशानिया Reviewed by Unknown on 22:04 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.