हनुमान जी की आरती


आरति कीजै हनुमान लला की | दुष्ट दलन रघुनाथ कला की ||
आरति कीजे हनुमान लाला की…

जाके बल से गिरिवर कांपै | रोग दोष जा के निकट न झापे ||
अंजनी पुत्र महा बलदाई | सन्तन के प्रेम सदा सहाई ||
आरति कीजे हनुमान लाला की…

दे बीरा रघुनाथ पठाये | लंका जारि सिया सुधि लाये ||
लंका सो कोट समुद्र सी खाई | जात पवनसुत बार न लाई ||
लंक जारि असुर संहारे | सिया रामजी के काज सँवारे ||
आरति कीजे हनुमान लाला की…

लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे | आनि सजीवन प्रान उबारे ||
पैठि पताल तोरि यमकारे | अहिरावन की भुजा उखारे ||
बायें भुजा असुर दल मारे | दहिने भुजा सन्तजन तारे ||
आरति कीजे हनुमान लाला की…

सुर नर मुनि आरती उतारे | जै जै जै हनुमान उचारे ||
कंचन थार कपूर लौ छाई | आरति करत अंजना माई ||
जो हनुमान जी की आरती गावै | बसि बैकुंठ परम पद पावै ||
आरति कीजे हनुमान लाला की…


हनुमान जी की आरती हनुमान जी की आरती Reviewed by Unknown on 08:43 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.